जनपद पौड़ी मोहनचट्टी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया घायल को रेस्क्यू।
देहरादून/पौड़ी– जनपद पोड़ी की थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि जनपद पौड़ी के मोहनचट्टी के पास एक वाहन गहरी खाई लगभग 100-150 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
सूचना मिलने पर SDRF रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कार्यवाही करते हुये खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी, वाहन में एक व्यक्ति ही सवार था जिसका नाम विकास पुत्र कैलाश मानसी, निवासी देहरादून, जोकि घायल अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से सकुशल बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।

