गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन।

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन।
Spread the love

देहरादून– गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया,जंहा प्रदेश कार्यालय से देहरादून के घंटाघर होते हुए क्विलिटी चौक तक रैली निकाली ओर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फुका,साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध किया।  महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस वादे को लेकर भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी, वह झूठा साबित हुआ है। सरकार महंगाई बढ़ाकर गरीबों को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। आगे और उग्र आंदोलन करेंगे।उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से लोगों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *