बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाले दो ठगों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए माल समेत किया गिरफ्तार।
देहरादून/काशीपुर– बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाले दो ठगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है 27 फरवरी को प्रातः 11-37 बजे बाजपुर रोड स्थित एसबीआई बैक से चैक के माध्यम से 1 लाख रूपये निकालने गई थी कि रूपये निकालने के बाद रूपयो को गिनने लगी तभी एक वियक्ति पास आकर अपने नोट दिखाकर कहने लगा कि आप अपने नोटो की सिरिज चैक कर लो। कहा कि उसने गिने हुए नोट स्लीप काउन्टर पर रखी थी। जैसे ही उसने अपने हाथ के नोट गिनकर काउन्टर पर देखा तो मेरे 500 के 83 नोट कुल 41500 रूपये काउन्टर से गायब हो गये। कहा कि उसके पास दो अज्ञात व्यत्ति खड़े थे वह दोनो तेजी से बाहर जाते दिखाई दिये। कहा कि उसने उक्त लोगों की तलाश भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीडी कैमरा का अवलोकन किया जिसमें 2 लोग जाते दिखाई दिए आज घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने संयुक्त रूप से थाना आईटीआई में बताया कि आरोपी ठग शातिर किस्म के व्यक्ति हैं। जिनको पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर धर दबोचा पूछताछ में पहले व्यक्ति ने अपना नाम मुस्तफा पुत्र शब्बीर अली निवासी हिल क्यू अपार्टमेंट मकान नंबर 104 फर्स्ट फ्लोर बिग बिग कोसा रशीद कंपाउंड थाना मुंब्रा जिला ठाडे महाराष्ट्र दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम जहीर अब्बास पुत्र जहूर हुसैन निवासी उपरोक्त बताया पकड़े गए व्यक्तियों के पास से एक एक तमंचा वह हंड्रेड परसेंट रिकवरी करते हुए गए हुए। ₹41000 बरामद कर लिए हैं साथ ही पुलिस ने बताया कि दोनों ठगों के विरुद्ध अन्य जनपदों में लगभग 1 दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं मजे की बात यह है कि यह ठग मुंबई से बाइक द्वारा उत्तराखंड में घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस की इतनी बड़ी सफलता से स्थानीय लोगों और वादिनी ने उनके हौसला अफजाई करते हुए प्रशंसा की है पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

