फीका पड़ा होली का रंग,घरेलू रसोई गैस हुआ महंगा, कॉमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम,फुका केंद्र सरकार का पुतला।।

फीका पड़ा होली का रंग,घरेलू रसोई गैस हुआ महंगा, कॉमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम,फुका केंद्र सरकार का पुतला।।
Spread the love

देहरादून– गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी के मामले में कांग्रेस लगातार मुखर दिखाई दे रही है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार ने त्योहारों के मौके पर लोगों को तोहफा देने का काम किया है उन्होंने कहा कि अच्छे दिन दिखाए जाने का दावा करने वाले भाजपा के नेता किस कदर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होना बताता है कि सरकार लोगो को महंगाई की मार से निजात दिलाने के लिए कितनी मुस्तैद है।                फीका पड़ा होली का रंग। घरेलू रसोई गैस 50 रुपये महंगा, कॉमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम।
सरकारी तेल कंपनियों ने 8 महीने बाद ठीक होली से पहले रसोई गैस के दाम बढ़ाकर ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है, कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के साथ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ा इजाफा कर दिया है,  नई दरें 1 मार्च 2023 से ही लागू हो गई हैं।घरेलू सिलेंडर की कीमतों में करीब 8 महीने बाद बढ़ोतरी की गई है, इससे पहले 6 जुलाई, 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, कॉमर्शियल सिलेंडर भी 350.50 रुपये महंगा हो गया है,
होली का त्‍योहार आने से ठीक पहले रसोई गैस सिलेंडर ने महंगाई की ‘आग’ भड़का दी है, घरेलू बाजार में बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए, सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 350.50 रुपये महंगा हो गया है,

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई, राजधानी में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 50 रुपये महँगा मिलेगा, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में करीब 8 महीने बाद बढ़ोतरी की गई है, इससे पहले 6 जुलाई, 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 350 रुपये से ज्‍यादा बढ़ा दिए हैं।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *