दिल्ली से देहरादून पहुचे विजय बहुगुणा, कहा पार्टी में सब आल इज वेल…

दिल्ली से देहरादून पहुचे विजय बहुगुणा, कहा पार्टी में सब आल इज वेल…
Spread the love

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की तल्खी और पार्टी से नाराजगी की चर्चाओं के बीच दिल्ली से देहरादून पहुंचे पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि पार्टी से सब ऑल इज वेल है..बहुगुणा ने कहा कि मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि जिन राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से हम लोग कांग्रेस से अलग हुए थे…उन परिस्थितियों में आज भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ…उन्होंने कहा कि जहां तक प्रदेश के विकास और नेतृत्व का सवाल है पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी ही एक मात्र विकल्प है.
बागियों की नाराजगी और कांग्रेस में वापसी के सवाल पर बहुगुणा ने कहा कि छोटे-छोटे इश्यू हैं, जो शॉर्ट आऊट हो जाएंगे..ऐसा कुछ नहीं है जिसकी वजह से अस्थिरता का माहौल बने..उन्होंने कहा कि मेरी जो भूमिका है मैं उसको निभा रहा हूं..यशपाल आर्य के सवाल पर बहुगुणा ने तंज कसते हुए कहा कि जो पत्थर बहुत लुढ़कते हैं , उन पर घास कभी नहीं जमती.
बहुगुणा ने पूर्व सीएम हरीश रावत को निशाने पर लेते हुए कहा कि हरीश रावत सोच रहे हैं कि मैं लहर ला रहा हूं, कहीं ऐसा न हो कि खुद ही इस लहर में डूब जाएं..उन्होंने कहा कि हरीश रावत बता दें कि वो कहां से चुनाव लडेंगे, एक विधानसभा से लडेंगे या दो विधानसभा से..

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *