कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पर निशाना,कहा में किसी को खुश करने नही बैठा।
देहरादून– उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से एआईसीसी की सूची पर खड़े किए जा रहे सवाल के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेस को संबोधित किया और प्रीतम सिंह की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर विस्तार से बात की.. करन माहरा ने कहा कि मैं किसी को खुश या नाराज करने के लिए नहीं हूं….प्रीतम सिंह के समय एआईसीसी की सूची 64 सदस्यों की थी… लेकिन उनके कार्यकाल में यह संख्या घटकर 43 सदस्यों की रह गई….जिसकी वजह से कई नेताओं को जगह नहीं मिल सकी….करन माहरा का कहना है कि पार्टी में 200 से ज्यादा वरिष्ठ नेता एआईसीसी की सूची में शामिल होने की योग्यता रखते हैं लेकिन सभी को शामिल करना संभव नहीं.. उन्होने कहा कि प्रीतम सिंह के कार्यकाल में भी कई नेताओं को एआईसीसी का सदस्य नहीं बनाया गया….इसलिए प्रीतम सिंह को समझना होगा कि सभी को सूची में शामिल नहीं किया जा सकता है.. इसके साथ ही करन माहरा ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की भूमिका पर खड़े किये जा रहे सवाल पर कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पार्टी को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस द्वारा युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और उन पर मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी है आज राजधानी देहरादून में यूथ कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री आवास कूच किया गया। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत यूथ कांग्रेस के भारी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज कराया गया है इसके साथ ही उन पर मुकदमें भी लगाए गए हैं उन मुकदमों को वापस लेने और प्रतियोगिता परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस की यूथ विंग द्वारा आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया है उन्होंने कहा अगर सरकार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और मुकदमों को वापस नहीं लेती है यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

