सोमवार को अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर,5 सुपर जॉन में बंटा गया मेला क्षेत्र।

सोमवार को अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर,5 सुपर जॉन में बंटा गया मेला क्षेत्र।
Spread the love

देहरादून/हरिद्वार– सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान है जिसको लेकर आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा मेला ड्यूटी में लगी फोर्स की ब्रीफिंग की गई। आगामी सोमवती अमावस्या स्नान को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन, 16 जोन ओर 39 सेक्टरों में।बांटा गया है साथ ही मेले में करीब 1200 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए है।

कल यानी सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली है इसी क्रम में आज रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के ऑडोटोरियम में पुलिस फोर्स ओर मेले में लगे अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। इस अवसर पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि सोमवती अमावस्या के स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगाई गई है जिसमें साढ़े तीन कंपनी पीएसी के साथ साथ 1200 पुलिस कर्मी लगाए गए है उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता मेले में आने वाले यात्रियों को सकुशल स्नान कराने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की है जिसके लिए जहाँ पार्किंग स्थलो कि पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि सड़क पर जाम की व्यवस्था ना हो सके। उन्होंने बताया कि मेला डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों की डयूटी आज दोपहर से शुरू हो जाएगी जो स्नान सम्पन होने के बाद देर रात तक चलेगी।
इसी के साथ इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष भी यह स्नान बहूत सफलतापूर्वक सम्पन कराया गया था इस बार भी उनकी यही प्राथमिकता रहेगी कि जो श्रद्धालु सोमवती अमावस्या के स्नान को हरिद्वार पहुचेंगे वे समय से स्नान कर सके और उनको कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े। उन्होंने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से 5 पॉइंट पर एडवांस मेडिकल स्पोर्ट टीम लगाई गई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *