बेरोजगार युवाओं से विधायक की अपील, सरकार पर रखे भरोसा, सरकार उनके हित के लिए ही कर रही है काम।

बेरोजगार युवाओं से विधायक की अपील, सरकार पर रखे भरोसा, सरकार उनके हित के लिए ही कर रही है काम।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद बेरोजगार युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ विपक्ष भी लगातार प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर सड़क पर आंदोलन करने में जुटी हुई है। जहां एक और विपक्ष और बेरोजगार युवाओं का सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख देखा जा रहा है तो वहीं सत्ताधारी पार्टी बीजेपी लगातार बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी युवाओं को कई बार आश्वस्त किया है कि सरकार उनके हित के लिए ही काम कर रही है और सख्त नकल अध्यादेश लागू करने के बाद अब पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं को कराने पर विशेष फोकस भी किया जा रहा है। बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने युवाओं से किसी बहकावे में ना आने की अपील की है। उन्होंने सीधे तौर पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस युवाओं को भड़काने का काम कर रही है। जबकि उत्तराखंड शांत प्रदेश से उत्तराखंड को लेकर पूरे देश में अलग संदेश जाता है। यहां के लोग बेहद शांतिप्रिय हैं। ऐसे में युवा वर्ग अगर आंदोलन कर रहा है तो वह आंदोलन आखिर उग्र कैसे हो जा रहा है इस पर उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एसआईटी और राज्य सरकार से तीन हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले पर बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने कहा कि कोर्ट से जो भी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे उसका पालन होगा। उन्होंने इस बात को लेकर भी युवाओं से अपील की है कि सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। युवाओं के लिए तमाम नियम बनाए जा रहे हैं और परीक्षाओं में धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कानून के तहत कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वह सरकार पर भरोसा रखें और सरकार उनके हित के लिए ही काम कर रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *