महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा, कई राज्यों के भी राज्यपाल भी बदले, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने किया स्वीकार।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा, कई राज्यों के भी राज्यपाल भी बदले, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने किया स्वीकार।
Spread the love

देहरादून– महाराष्ट्र के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। वहीं उनके इस्तीफे के बाद बीजेपी का कहना है कि उत्तराखंड राज्य गठन में से लेकर अब तक पार्टी को मजबूत करने में भगत सिंह कोश्यारी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि चूंकि भगत सिंह कोश्यारी ने स्वेक्षा से महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है, ऐसे में अब आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड को भगत सिंह कोश्यारी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और पार्टी भविष्य में उनके नेतृत्व में प्रदेश में और बेहतर प्रदर्शन करेगी ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *