उत्तराखंड कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम प्रीतम के घर पहुंचे हरीश, एक घंटे बंद कमरे में हुई मुलाकात।

उत्तराखंड कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम प्रीतम के घर पहुंचे हरीश, एक घंटे बंद कमरे में हुई मुलाकात।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस से है। जहां एक दूसरे के धुर विरोधी हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बीच आज हुई मुलाक़ात ने उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीति में बड़ा उबाल ला दिया हैं। जी हा हरीश रावत आज प्रीतम सिंह से मिलने उनके यमुना कॉलोनी स्तिथ आवास पर पहुंचे थे। जहाँ लगभग एक घंटा दोनों नेताओं के बीच मुलाक़ात हुई और दोनों ने एक दूसरे से राजनैतिक मुद्दों पर कई चर्चाएं की है। माना जा रहा हैं की आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इसके अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के हालिया हालातो पर भी दोनों ने चर्चा की है। आपको बता दें उत्तराखंड कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के बीच काफ़ी समय से बयान बाजियो का दौर रहा और दोनों एक दूसरे पर कटाक्ष करने से कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में हरीश रावत का एकाएक प्रीतम से मिलना क्या दर्शाता हैं। क्या उत्तराखंड कांग्रेस में कोई नई खिचड़ी पक रही हैं। क्या जब दोनों मिलें तो क्या इनके दिल भी मिलें है। हरीश रावत ने कहा प्रीतम सिंह वरिष्ठ नेता हैं उनसे तो मिलना ही पड़ेगा। वही प्रीतम ने भी कहा आगे चुनावी चर्चाओं को करने हरीश रावत आए थे। प्रीतम ने भी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक कमरे में चले गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच वर्ष 2024 के आम चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

यह भी कहा जा रहा है कि बीते दिनों उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम दिग्गज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस में एकजुटता दिखाने के लिए सभी नेताओं को एक मंच पर आने की हिदायत दी थी। खासकर बड़े नेताओं की गुटबाजी पर लगाम लगाने की बात कही थी।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने माना कि राहुल गांधी ने पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया है। वर्ष 2024 के आम चुनाव को लेकर पार्टी अभी से कमर कसना चाहती है। इसी के मद्देनजर उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ नेता प्रीतम से मंत्रणा की है। यह भी तय हुआ है कि आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें पार्टी के सभी नेता एकजुटता दिखाते हुए एक मंच पर दिखाई देंगे। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से भी उनकी बातचीत हुई है। वहीं, प्रीतम सिंह ने कहा कि हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनसे जुदा होकर चलने का प्रश्न ही नहीं उठता है। पार्टी में दो धुरी माने जाने वाले दोनों नेताओं का इस तरह से मिलना पार्टी के लिए तो शुभ संकेत है लेकिन कई विरोधियों को यह बात रास नहीं आई। आपको बता दु की  दोनों नेता आए दिन एक दूसरे के खिलाफ सियासी तीर छोड़ते रहते हैं, जिससे अकसर पार्टी को नुकसान होता है।

उत्तराखंड कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को कल से तेजी मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रभारी अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में गढ़वाल मंडल के पौड़ी लोकसभा क्षेत्र का दौरा शुरू हो रहा है। जिसमे वरिष्ठ नेता भी रहेंगे। साथ ही यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों को भी सार्वजनिक किया जायेगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *