कांग्रेस भवन में भारत जोड़ो यात्रियों को मिला हिमवीर सम्मान,हरीश रावत का मौन उपवास,भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग।

कांग्रेस भवन में भारत जोड़ो यात्रियों को मिला हिमवीर सम्मान,हरीश रावत का मौन उपवास,भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए उत्तराखंडी नेताओं को हिमविर सम्मान देकर सम्मानित किया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक देश के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए शामिल रहने वाले नेताओ को कांग्रेस मुख्यालय में हिमवीर सम्मान सम्मानित किया गया। उत्तराखंड कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में अपनी अहम भूमिका निभाने का काम किया। जिसमें उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत वरिष्ठ युवा नेता वैभव वालिया भारत जोड़ो यात्रा में कप्तान की भूमिका निर्वहन कर रहे थे । भारत जोड़ों यात्रा के समापन के उपरांत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नेताओ का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। साथ ही माहरा का कहना है कि यह हमारे देश के हिमवीर हैं जो देश के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

भराड़ीसैन विधानसभा भवन के बाहर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मौन उपवास पर बैठने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर रोकने का काम किया है। जहां हरीश रावत और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ के साथ धक्का मुक्की होने की बात सामने आई। वहीं कांग्रेस भवन में धक्का मुक्की की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने बीजेपी सरकार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

हाथ से हाथ जोड़ो ‘ यात्रा के माध्यम से कांग्रेस बूथ स्तर पर घर घर जाकर मोदी सरकार की विफलता और राहुल गांधी के संदेश को लोगो तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कांग्रेस की रुद्रपुर में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। कांग्रेस का यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर घर घर पहुंच कर लोगों से संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की विफलता संबंधी आरोप पत्र और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश आम जन तक पहुंचाएंगे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने जेई, एई भर्ती घोटाले पर सरकार को घेरा और कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के काले कारनामे लगातार उजागर हो रहे हैं। भर्ती घोटाले में जिन लोगो के नाम सामने आ रहे है, उन लोगो के सीधे संबंध सरकार में बैठे लोगों और नोकरशाहो से है। उन्होंने इन घोटालों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *