उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण मिलने पर सीएम धामी का अभिनंदन।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण मिलने पर सीएम धामी का अभिनंदन।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने पर भाजपा महिला मोर्चा और अलग-अलग संगठनों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है। दरअसल उत्तराखंड में साल 2013 में हाईकोर्ट ने पूर्व में लागू 30 फ़ीसदी महिला क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी जिसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाकर इस मामले में मजबूत पक्ष रखा जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की लगी रोक हटा कर महिला आरक्षण को एक बार फिर हरी झंडी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 फ़ीसदी महिला क्षेतिज आरक्षण लागू होने पर प्रदेश की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा है कि उत्तराखंड गठन से लेकर अब तक महिलाओं की भूमिका अग्रणी रही है ऐसे में 30 फ़ीसदी आरक्षण उन महिलाओं का हक है। वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा है कि राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिलेगा जिसके लिए प्रदेश की महिलाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार को आभार और धन्यवाद देती है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *