आज का राशिफ़ल, क्या कहते है आपके सितारें, क्या खास है आज आपके जीवनफल में ।

Spread the love

🌞~ *छाया पुत्र श्रीशनि महाराज की जय*~🌞
*।।जय बालाजी।।*
🌞~ *आज का हिंदू पंचांग*~🌞
🌤️ *दिनांक – 28 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌤️ *मास – माघ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – सप्तमी सुबह 08:43 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र – अश्विनी शाम 07:06 तक तत्पश्चात भरणी*
*🌤️योग – साध्य सुबह 11:55 तक तत्पश्चात शुभ*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 10:04 से सुबह 11:28 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:18*
🌦️ *सूर्यास्त – 18:24*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- रथ, आरोग्य, विधान,अचला,चंद्रभागा सप्तमी, भीष्माषाटमी (भीष्म पितामह श्राद्ध दिवस)*
*🔥

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

दैनिक राशिफ़ल से28 जनवरी 2023

*मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)*
आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों के सामने एक अच्छी जगह बनाएंगे। आपको कुछ नए संपर्क को से लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाते समय आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी समस्या के होने का भय सता रहा है।

*वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में कुछ समस्या लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे संबंधियों के प्रति मन में कोई द्वेष नहीं रखना है। अपने बढ़ते हुए खर्चों के लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती का डर सता सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से प्रसन्नता बनी रहेगी।

*मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको किसी काम में नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके प्रताप में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

*कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने शुभ प्रयासों से अच्छा लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही बातों को शेयर नहीं करना है, तभी आपको उनका हल मिल पाएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी देर कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

*सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)*
आपके लिए आज दिन अध्ययन व अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपका अच्छा नाम होगा और आप भाग्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके भाई बंधुओं से भी आपकी जमेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ दीर्घाकालीन योजनाओं में आप अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो उनसे वह भी दूर होंगे।

*कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)*
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी अजनबी से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य में यदि कोई समस्या थी, तो वह आज दूर हो सकती है। अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्या को आप अनदेखा ना करें, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है। आप यदि किसी की सलाह पर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

*तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए भूमि व भवन से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके अपने करीबियों से संबंध सकारात्मक रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपके कुछ विरोधी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में कामयाब रहेंगे।

*वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)*
वृश्चिक राशि के नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी से साझीदारी करने से बचें। अपने लेनदेन के मामले में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें, नहीं तो उनसे आपको कोई बड़ा नुकसान होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। आपके सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आप कर सकते हैं। माताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

*धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)*
धनु राशि के जातकों के लिए आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे, नहीं तो वह लटक सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जो आपका सिर दर्द बनेंगे।

*मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए जनसंपर्को में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

*कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्याग कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों में तेजी बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बंधुओं से चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके किसी संपत्ति संबंधित विवाद में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है।

*मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)*
आज का दिन आपके लिए घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा और आपका दिन आनंद में रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है और आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपने संस्कारो व परंपराओं पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ योजनाएं बनाकर ही आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लेकर आ सकता है ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *