उत्तराखंड की बेटी ने समझा पहाड़ की बेटियों का दर्द, अदिति और प्रज्ञा की मदद को आगे आई आंदोलनकारी।

उत्तराखंड की बेटी ने समझा पहाड़ की बेटियों का दर्द, अदिति और प्रज्ञा की मदद को आगे आई आंदोलनकारी।
Spread the love

 

देहरादून –कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सोशल मीडिआ साइड से हर संभव मद्दद व इलाज कराने  की बात कही थी मुख्यमंत्री ने अपने पेज से क्या कहा था पहले ये पढ़िए! “हल्द्वानी में पिता के इलाज के लिए दो मासूम बेटियों द्वारा चंदा मांगने की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए प्राप्त हुई थी। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज़ गोपाल शर्मा जी के इलाज हेतु उचित इंतज़ाम किए जा रहे हैं व उपचार में कोई दिक्कत ना आए, इसके लिए स्वास्थ्य सचिव को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

दिल्ली में तैनात एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर को भी सफदरजंग अस्पताल में जाकर वहां तैनात चिकित्सकों से वार्ता कर, मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वो गोपाल शर्मा जी को शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ बनाएं।

पिता के ठीक होने तक परिजन चाहें तो बच्चों को SOS Children’s Village में रख सकते हैं, यहां बच्चों की उचित देखभाल की जाएगी व उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा”!

देहरादून — आज भावना पाण्ड्य ने प्रेस क्लब मे पहाड़ की इन बेटियों की मदद के लिए आगे आकर हाथ बढ़ाया,जब सरकारी आयुष्मान कार्ड शो पीस बनकर रह जाए। जब सरकारी अस्पतालों में इलाज न मिल पाए और जब आर्थिक तंगी आड़े आए, तो बेटियों को पिता के इलाज के लिए मजबूरन सड़क पर चंदा मांगने को मजबूर होना पड़ता है। लेकिन राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने पहाड़ की इन बेटियों का दर्द समझा और उनकी मदद को हाथ बढ़ाया। अपने पिता के इलाज के लिए अदिति और प्रज्ञा को भावना पांडे ने 1 लाख 11 हजार की राशि दी है। भावना पांडे ने बेटियों से कहा है कि अगर वो चाहें तो उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने को भी तैयार हैं।

दरअसल पिछले दिनों हल्द्वानी से दिल को झकझोरने वाली तस्वीर सामने आई थी। बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के डारिया धान मिल निवासी गोपाल शर्मा को कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज हो गया। उन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। आयुष्मान कार्ड नहीं चला तो डॉक्टरों ने गोपाल को निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। वहां इलाज पर कई पैसे खर्च हुए लेकिन हालत नहीं सुधरी। जिसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। सफदरजंग अस्पताल में गोपाल शर्मा आईसीयू में हैं। परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं बचे। पिता के इलाज के लिए कुछ पैसे इकट्ठे हो जाएं, इसके लिए गोपाल की दो बेटियां 8 साल की अदिति और 7 साल की प्रज्ञा सड़कों पर भटक कर लोगों से चंदा मांग रही हैं। कुछ लोग मदद कर रहे हैं, लेकिन वो पर्याप्त नहीं है।

ऐसे में इन बच्चियों की मदद के लिए राज्य आंदोलनकरारी भावना पांडे आगे आईं। भावना पांडे भी मूल रूप से बागेश्वर के गरुड़ की रहने वाली हैं। भावना पांडे ने बच्चियों को उनके पिता के इलाज के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि दी। भावना पांडे ने बच्चियों से कहा है कि अगर वो चाहें तो उनकी पढ़ाई का सारा खर्च वे स्वयं उठाना चाहती हैं। पांडे ने बच्चियों को आश्वस्त किया है कि भविष्य में उनकी हर संभव मदद करने को तैयार हैं ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *