कैसा रहेगा आज दिन,क्या खास होगा आपके जीवन मे जानिए आज के अपने राशिफल में। जानिए सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक हिन्दू पंचांग में।

कैसा रहेगा आज दिन,क्या खास होगा आपके जीवन मे जानिए आज के अपने राशिफल में। जानिए सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक हिन्दू पंचांग में।
Spread the love
मेष – 3 मई 2022 मंगलवार
अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार तथा मित्रों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा और आप अपनी उर्जा व जोश को सकारात्मक दिशा में लगा पाएंगे। साथ में आपके व्यक्तित्व पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें, वरना जानकारी के अभाव में कोई लक्ष्य आपकी आंख से ओझल भी हो सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आएं। किसी नजदीकी संबंधी से मामूली सी बात पर मनमुटाव होने की आशंका है।
व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और रुकावटें रहेंगी। हो सकता है कि कोई समस्या आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। नौकरी या बिजनेस दोनों जगह माहौल अनुकूल बनाने में आप कामयाब रहेंगे।आप व्यस्तता की वजह से परिवार जनों को उचित समय नहीं दे पाएंगे, परंतु पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।बदहजमी और एसिडिटी की समस्या रह सकती है। हल्का और सुपाच्य आहार लें।
वृष – 3 मई 2022 मंगलवार
कुछ पुराने मतभेदों तथा समस्याओं का निराकरण होने की संभावना है। दूसरों के प्रभाव में आने की वजह से अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। विद्यार्थियों के लिए नौकरी अथवा इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं।थकान और तनाव की वजह से आप की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है। इस समय अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें तथा समस्याएं आने पर तनाव लेने की बजाए हल ढूंढने का प्रयास करें। कोई खास वस्तु के खोने की आशंका है।
व्यावसायिक स्थल पर चल रही कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या दूर हो जाएगी। कोई नया व्यापार या काम शुरू करने जा रहे हैं, तो अत्यधिक मेहनत के बाद ही काम बनेंगे। धैर्य और हिम्मत रखना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। इससे आपसी नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं की उपेक्षा ना करें। कफ, खांसी की समस्या बढ़ेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

 

मिथुन – 3 मई 2022 मंगलवार
इस समय प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही है। खुले दिल से उसका स्वागत करें। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेंगे जिसका शुभ परिणाम भी सामने आएगा। युवाओं को कैरियर में कोई नया अवसर मिलने से राहत मिलेगी। माता-पिता का दायित्व है कि बच्चों की समस्याओं को समझें और उनका आत्मबल बनाए रखें। हालांकि जिम्मेदारियां अधिक होने की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। इसलिए तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें। व्यवसाय से संबंधित राजकीय कार्यों में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद मिल सकती है, इसलिए हाथ में आए मौके जाने ना दें। कमीशन और टैक्स से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होगा। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां अभी बनी रहेंगी। धैर्य रखना ही इसका हल है। व्यावसायिक भागदौड़ की वजह से दांपत्य जीवन का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। युवा वर्ग भी प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें।गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें। एसिडिटी अथवा मुंह में छाले जैसी समस्या रहेगी।
कर्क – 3 मई 2022 मंगलवार
घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन से आपकी समस्याओं का समाधान निकलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता व परेशानी से राहत मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों के लिए भी समय निकाल लेंगे। अति आत्मविश्वास की स्थिति आपको नुकसान भी दे सकती है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि आप विपरीत परिस्थितियों को काबू में भी कर लेंगे।
व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। कुछ लोग आपकी कार्यप्रणाली की नकल भी कर सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को ज्यादा महत्व दें। अपने अधीनस्थ स्टाफ पर भी कड़ी नजर रखें। घर के वातावरण को सुखमय बनाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। संबंधों में भी मधुरता रहेगी। गर्मी की वजह से बेचैनी और घबराहट की स्थिति रहेगी। लू और पसीने से अपना बचाव रखें।
सिंह – 3 मई 2022 मंगलवार
कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का समय है। उचित ऊर्जा और सकारात्मकता बनाए रखें। अवांछित लोगों से दूरी बनाए रखें, वरना इनकी वजह से आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। रुपए पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा कि सारे निर्णय खुद ही लें।
शेयर्स अथवा स्टॉक मार्केट में रुचि रखने वाले लोग सावधान रहें। अगर संभव हो तो कुछ समय के लिए ही यह गतिविधियां स्थगित ही करें। बिजनेस में आपने नवीन कार्यों को लेकर जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है।पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था सुखद बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की जरूरत है। नियमित रूप से व्यायाम और योगा पर ध्यान दें। अपनी दिनचर्या और खान-पान संतुलित रखें।
कन्या – 3 मई 2022 मंगलवार
पिछले खराब अनुभवों से सीख लेकर अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। इससे आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। पिछले कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी, जिससे आप आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे।किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें तथा अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए नकारात्मक परिस्थितियां बना सकते हैं, परंतु इन सब बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों में व्यस्त रहें। व्यावसायिक परिस्थितियां अनुकूल हैं, परंतु किसी का हस्तक्षेप आपकी कार्य व्यवस्था को खराब भी कर सकता है, इस बात का जरूर ध्यान रखें। सरकारी आर्डर पूरा करने के प्रति किसी भी तरह की कोताही अथवा लापरवाही ना बरतें। इंक्वायरी होने की आशंका है।

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे। गर्मी की वजह से घबराहट बेचैनी की स्थिति रहेगी। फलों तथा तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

तुला – 3 मई 2022 मंगलवार

खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। यह खर्च कुछ बेहतरीन और भविष्य संबंधी शुभ योजनाओं के लिए ही होंगे। परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की किसी एक्टिविटी से खुद को गर्वित महसूस करेंगे। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कभी-कभी शक और संशय की स्थिति संबंध में खटास भी ला सकती है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज रखें, क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है। व्यावसायिक पार्टियों के संपर्क में रहें। उचित आर्डर मिलने की संभावना है।खर्चों के साथ-साथ आय की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी, इसलिए चिंता नहीं रहेगी। परंतु पब्लिक डीलिंग करते समय अपनी छवि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि युवा लोग किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में आ सकते हैं। घुटनों तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक – 3 मई 2022 मंगलवार
आज पैसा आने के साथ ही खर्चा भी होगा। पारिवारिक सुख साधनों पर खर्चा होने से चिंता नहीं रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे। भाइयों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने पर आवेश में आने की बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास भी रहेगा। अपने मन की स्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। प्राणायाम योगा करना उत्तम है।
व्यक्तिगत कारणों की वजह से कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी की लेनदेन संबंधी कोई डील क्रियान्वित हो सकती है।
पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति से परिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें तथा अपना चेकअप करवाएं।

धनु – 3 मई 2022 मंगलवार
कुछ समय अपने परिवार और संबंधों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप उमंग और जोश महसूस करेंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने से निवेश संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन अपने ऊपर बनाए रखें। व्यवहार में लचीलापन लाएं। जिद और आवेश से काम उलझ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी से वाद विवाद की आशंका है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि इन कार्यों में ध्यान ना दें। विस्तार संबंधी योजना पर अमल करने का अनुकूल समय है। अपने महत्वपूर्ण फैसले तुरंत ही लें। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण कार्य दिन की शुरुआत में ही निपटाने की कोशिश करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं।पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
उचित आराम भी लेना जरूरी है। ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।
मकर – 3 मई 2022 मंगलवार
किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले उस पर पूरी रिसर्च करें। उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को विचार करके ही उन्हें क्रियान्वित करें। इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपकी विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आपका कोई निकट संबंधी ही आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकता है। हालांकि आपके ऊपर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखें। बैठे-बिठाए कोई मुसीबत भी गले पड़ सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से पॉजिटिव महसूस करेंगे। व्यावसायिक स्थल पर कुछ तब्दीलियां करने की जरूरत है। भावनाओं की बजाए प्रैक्टिकल होकर निर्णय लें। आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से आज भी घर से काम करना पड़ेगा।पति-पत्नी के बीच में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
कुंभ – 3 मई 2022 मंगलवार
समय बहुत ही अनुकूल है। आपकी सकारात्मक और संकलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। मेहमानों की आवभगत में भी समय व्यतीत होगा।
खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें, अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। पैसे संबंधी लेनदेन करते समय वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। थोड़ी सी सावधानी से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। कार्य क्षेत्र में इस समय

मार्केटिंग, मीडिया आदि से संबंधित कुछ नई उपलब्धियां बन रही हैं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्र में भी दिलचस्पी लेना उचित है। पति-पत्नी के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमियां रहेंगी। प्रेम संबंध के प्रति भी संवेदनशीलता रखें।वर्तमान मौसम की वजह से कुछ हरारत रह सकती है। भरपूर आराम लेने की जरूरत है।

मीन – 3 मई 2022 मंगलवार
समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। काम की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही उचित सफलता मिलने से उत्साह की वजह से आप थकान भी भूल जाएंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।रिश्तों को कायम रखने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत है। इसलिए छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें। इस समय आपको कुछ आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं। परंतु तनाव लेने की बजाय समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। व्यवसाय में सभी गतिविधियों पर उचित नजर रखना जरूरी है। कर्मचारियों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। पेमेंट वगैरह कलेक्ट करने का अनुकूल समय है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक होने की वजह से तनाव रहेगा। परिवार में किसी व्यक्ति की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी यादगार प्रोग्राम बन सकते हैं। वर्तमान वातावरण की वजह से कुछ ना कुछ आयुर्वेदिक अथवा देसी चीजों का सेवन करते रहें। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।
🍁🛕🌺👏🕉️👏🌺🛕🍁
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩
⛅ *दिनांक – 03 मई 2022*
⛅ *दिन – मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)*
⛅ *शक संवत -1944*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – ग्रीष्म ऋतु*
⛅ *मास – वैशाख*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – तृतीया पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *नक्षत्र – रोहिणी 04 मई रात्रि 03:18 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
⛅ *योग – शोभन शाम 04:16 तक तत्पश्चात अतिगणड*
⛅ *राहुकाल – शाम 03:50 से शाम 05:27 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:8*
⛅ *सूर्यास्त – 19:03*
⛅ *दिशाशूल उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – अक्षय तृतीया (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), त्रेता युगादि तिथि आखा तीज बद्री- केदार यात्रा, जैन वर्षीतप पारणा, श्री परशुराम जयंती, श्री बसवेश्वर जयंती, तृतीया वृद्धि तिथि*
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩
💥 *विशेष – तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩
🌷 *अक्षय तृतीया* 🌷
➡ *03 मई 2022 मंगलवार को अक्षय तृतीया है ।*
🙏🏻 *’अक्षय’ शब्द का मतलब है- जिसका क्षय या नाश न हो। इस दिन किया हुआ जप, तप,ध्यान तथा दान अक्षय फल देने वाला होता है अतः इसे ‘अक्षय तृतीया’ कहते हैं।*
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩
🌷 *वैशाखे मासि राजेन्द्र! शुक्लपक्षे तृतीयिका। अक्षया सा तिथिः प्रोक्ता कृत्तिकारोहिणीयुता। तस्यां दानादिकं सर्व्वमक्षयं समुदाहृतमिति*
🙏🏻 *भविष्यपुराण, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुधर्मोत्तर पुराण, स्कन्दपुराण में इस तिथि का विशेष उल्लेख है। इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका बड़ा ही श्रेष्ठ फल मिलता है। इस दिन सभी देवताओं व पित्तरों का पूजन किया जाता है। पित्तरों का श्राद्ध कर धर्मघट दान किए जाने का उल्लेख शास्त्रों में है। वैशाख मास भगवान विष्णु को अतिप्रिय है अतः विशेषतः विष्णु जी की पूजा करें।*
🙏🏻 *भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व, अध्याय 21 के अनुसार*
*वैशाखे मासि राजेन्द्र तृतीया चन्दनस्य च। वारिणा तुष्यते वेधा मोदकैर्भीम एव हि ।।*
*दानात्तु चन्दनस्येह कञ्जजो नात्र संशयः। यात्वेषा कुरुशार्दूल वैशाखे मासि वै तिथिः।।*
*तृतीया साऽक्षया लोके गीर्वाणैरभिनन्दिता। आगतेयं महाबाहो भूरि चन्द्रं वसुव्रता।।*
*कलधौतं तथान्नं च घृतं चापि विशेषतः। यद्यद्दत्तं त्वक्षयं स्यात्तेनेयमक्षया स्मृता।।*
*यत्किञ्चिद्दीयते दानं स्वल्पं वा यदि वा बहु। तत्सर्वमक्षयं स्याद्वै तेनेयमक्षया स्मृता।।*
*योऽस्यां ददाति करकन्वारिबीजसमन्वितान्। स याति पुरुषो वीर लोकं वै हेममालिनः।।*
*इत्येषा कथिता वीर तृतीया तिथिरुत्तमा। यामुपोष्य नरो राजन्नृद्धिं वृद्धिं श्रियं भजेत्।।*
🙏🏻 *वैशाख मास की तृतीया को चन्दनमिश्रित जल तथा मोदक के दान से ब्रह्मा तथा सभी देवता प्रसन्न होते हैं |*
🙏🏻 *देवताओं ने वैशाख मास की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा है | इस दिन अन्न-वस्त्र-भोजन-सुवर्ण और जल आदि का दान करनेसे अक्षय फल की प्राप्ति होती है | इसी तृतीया के दिन जो कुछ भी दान किया जाता है वह अक्षय हो जाता है और दान देनेवाले सूर्यलोक को प्राप्त करता है | इस तिथि को जो उपवास करता है वह ऋद्धि-वृद्धि और श्री से सम्पन्न हो जाता है |*
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩
🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार, जो मनुष्य अक्षय तृतीया को सूर्योदय काल में प्रातः स्नान करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करके कथा सुनते हैं, वे मोक्ष के भागी होते हैं। जो उस दिन मधुसूदन की प्रसन्नता के लिए दान करते हैं, उनका वह पुण्यकर्म भगवान की आज्ञा से अक्षय फल देता है।*
🙏🏻 *भविष्यपुराण के मध्यमपर्व में कहा गया है*
*वैशाखे शुक्लपक्षे तु तृतीयायां तथैव च ।*
*गंगातोये नरः स्नात्वा मुच्यते सर्वकिल्बिषैः ।।*
🙏🏻 *वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया में गंगाजी में स्नान करनेवाला सब पापों से मुक्त हो जाता हैं | वैशाख मास की तृतीया स्वाती नक्षत्र और माघ की तृतीया रोहिणीयुक्त हो तथा आश्विन तृतीया वृषराशि से युक्त हो तो उसमें जो भी दान दिया जाता है, वह अक्षय होता है | विशेषरूप से इनमें हविष्यान्न एवं मोदक देनेसे अधिक लाभ होता है तथा गुड़ और कर्पुरसे युक्त जलदान करनेवाले की विद्वान् पुरुष अधिक प्रंशसा करते हैं, वह मनुष्य ब्रह्मलोक में पूजित होता हैं | यदि बुधवार और श्रवण से युक्त तृतीया हो तो उसमें स्नान और उपवास करनेसे अनंत फल प्राप्त होता हैं |*
🌷 *अस्यां तिथौ क्षयमुर्पति हुतं न दत्तं ।*
*तेनाक्षयेति कथिता मुनिभिस्तृतीया ।*
*उद्दिश्य दैवतपितृन्क्रियते मनुष्यै: ।*
*तत् च अक्षयं भवति भारत सर्वमेव ।। – मदनरत्न*
➡ *अर्थ : भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठरसे कहते हैं, हे राजन इस तिथिपर किए गए दान व हवनका क्षय नहीं होता है; इसलिए हमारे ऋषि-मुनियोंने इसे ‘अक्षय तृतीया’ कहा है । इस तिथिपर भगवानकी कृपादृष्टि पाने एवं पितरोंकी गतिके लिए की गई विधियां अक्षय-अविनाशी होती हैं ।*
🌞~*आज का हिन्दू पंचांग*~🌞
🚩✊जय हिंदुत्व✊🚩
☀🏯!! श्री हरि: शरणम् !!🏯☀
🍃🎋🍃🎋🕉️🎋🍃🎋🍃
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *