नीट पेपरलीक प्रकरण गंभीर, सीबीआई जांच से शीघ्र दोषियों पर होगी कार्रवाई, परीक्षाओं के बजाय नौकरी बेचने वाले बांट रहे हैं ज्ञान।

नीट पेपरलीक प्रकरण गंभीर, सीबीआई जांच से शीघ्र दोषियों पर होगी कार्रवाई, परीक्षाओं के बजाय नौकरी बेचने वाले बांट रहे हैं ज्ञान।
Spread the love

देहरादून– भाजपा ने नीट 26 की परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण को गंभीर मानते हुए इसकी सीबीआई जांच को जरूरी और स्वागत योग्य कदम बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी युवाओं से सरकार पर भरोसा रखने की अपील की है और शीघ्र दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा कि हमें वो नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं , जिनके शासन में हर नियुक्ति पर्चे खर्चे पर होती थी और पेपर लीक पर परीक्षा रद्द का आदेश भी न्यायालय से आता था।

उन्होंने कहा कि एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में कथित पेपर लीक पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। साथ ही मामले की व्यापक जांच के लिए इसे CBI को सौंप दिया है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और छात्र हित में यह निर्णय लिया गया हैं। यह फैसला छात्रों के हित में लिया गया है और जल्द ही एक सप्ताह में दोबारा परीक्षा की कराने की बात कही गई है। पिछली परीक्षाओं में धांधली को देखते हुए, सरकार ने पहले ही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान करने वाले कानून को लागू किया था। लिहाजा इस बार जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे नए कानूनों के अनुसार सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकरण की जांच में सामने आने वाली गड़बड़ियों और त्रुटियों को हमेशा के लिए दूर कर नकल प्रूफ परीक्षा तंत्र सुनिश्चित कराई जाएगी।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह धैर्य रखे क्योंकि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कोई कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया पर चोट करने वालों को भी करारा सबक सिखाएगी। वहीं विपक्ष और विशेषकर कांग्रेस के नेताओं से इस मुद्दे पर युवाओं को बरगलाने से बाज आने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि देश गवाह है कि इनकी सरकारों में कोई भी नियुक्ति परीक्षा पेपर लीक या नकल की खबर के बिना पूरी नही होती थी। उस पर पर्ची खर्ची से नौकरियों की रेवड़ी बांटने का चलन आम था। इतना ही नहीं गड़बड़ी पर परीक्षा रद्द करने के आदेश लेने के लिए न्यायालय जाना पड़ता था। हैरानी की बात है कि अब वही कांग्रेस युवाओं को भड़का रही है और हमें नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *