भारत चीन बॉर्डर पहुंची 38 वें नेशनल गेम्स की मशाल तेजस्विनी,गुंजी में मौली की गूँज, राष्ट्रीय खेलों के प्रति अधिकाधिक लोगों को प्रेरित करने का प्रयास।

भारत चीन बॉर्डर पहुंची 38 वें नेशनल गेम्स की मशाल तेजस्विनी,गुंजी में मौली की गूँज, राष्ट्रीय खेलों के प्रति अधिकाधिक लोगों को प्रेरित करने का प्रयास।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखण्ड राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर(मौली), लोगो, जर्सी, टेगलाइन(संकल्प से शिखर तक), मशाल(तेजस्विनी) की रैली निकाली जा रही है।

तेजस्विनी माशाल 2 जनवरी को धारचूला से सुबह सात बजे प्रस्थान करते हुए पागला,बूंदी, छीयालेख, गबियांग, नपल्चू, होते हुए चीन सीमा से सटे गाव गुंजी पहुंची जहाँ पर स्थानीय आम-जनमानस एवं भारती सेना 12 जैक,आइटीबीपी,एसएसबी,के अधिकारिंयो एवं जवानों ने तेजस्विनी मशाल एवं दल का जोरदार स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की एवं तेजस्विनी मशाल, राष्टीय खेलों के प्रतिक चिन्ह मौली के साथ अपनी अपनी फोटो साझा की एव भारत माता जय के नारे लगाए। जनपद मुख्यालय से मशाल रैली धारचूला एवं धारचूला से उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी तक निकाली गयी तथा गुंजी से वापस जनपद मुख्यालय लौटने के उपरान्त जनपद अल्मोड़ा को रवाना हो गयी है। राष्ट्रीय खेलों के प्रति अधिकाधिक लोगों को प्रेरित करने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए ‘संकल्प से शिखर तक’ कार्यक्रम के अंतर्गत हल्द्वानी से मशाल यात्रा का शुभारंभ किया गया था जो कि आज सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के गूंजी पहुंचकर जनपद अल्मोड़ा हेतु रवाना की गई है। निश्चित तौर पर राज्य के सभी 13 जिलों में पहुंचकर यह मशाल यात्रा प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। रेखा आर्या, खेल मंत्री ने सभी पिथौरागढ़ जनपद वासियों व समस्त खेल प्रेमियों को बधाई दी, धारचूला में उपजिलाधिकारी मनजीत सिंह में मशाल रैली को गुंजी हेतु रवाना किया तथा आवाजाही मार्ग छियालेख के चैक प्वाइंट में आई0टी0बी0पी0 के जवानों के रैली का स्वागत किया। मशाल रैली अपरान्ह 1.10 बजे गुंजी पहुॅंची तथा आर्मी एवं आई0टी0बी0पी0 एरिया में जवानों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर मशाल का भव्य स्वागत किया गया तथा सामूहिक रूप से भारतमाता की जय, खेलेगा उत्तराखण्ड, खिलेगा उत्तराखण्ड, जीतेगा उत्तराखण्ड, संकल्प से शिखर तक के नारे लगाये गये। रैली में सम्मिलित सदस्यों को आर्मी द्वारा सूक्ष्म जलपान एवं आई0टी0बी0पी0 द्वारा भोजन की व्यवस्था की गयी। एस0एस0बी0 के जवानों की टीम ने स्कॉट के रूप में पांगला से गुंजी तक एवं वापसी में रैली के साथ सामूहिक भागीदारी की। राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली के दौरान खेल प्रेमी जनता एवं स्थानीय निवासियों की काफी भीड़ उपस्थित रही।

जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों की मशाल की जनपद में रैली निकालने के उपरान्त आज प्रातः जनपद अल्मोड़ा को रवाना कर दी गयी है।

मशाल यात्रा के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी डॉ0 जगदीश नेगी, तहसीलदार राजेन्द्र मेहता, जिला सूचना अधिकारी के0एल0 टम्टा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार,मीडिया एसीक्यूटिव सूचना विभाग मनीष जोशी,भूपेन्द्र सिंह चौहान, करन सिंह थापा, आई0टी0बी0पी0, आर्मी, एस0एस0बी0 के उच्चाधिकारी, तहसील प्रशासन एवं स्थानीय खेल प्रेमी जनता उपस्थित रही।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *