Spread the love

दशहरे के कुछ दिन पहले एक बुरी खबर आई है। देश के कोने कोने में प्रसिद्ध रामायण सीरियल के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अरविंद त्रिवेदी ने 82 साल की उम्र में मंगलवार की रात मुंबई में अंतिम सांस ली।

रामानंद सागर के हिट सीरियल रामायण के किरदार को लोंगो ने सराहा, पिछले  साल कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा तो नई पीढ़ी के युवाओं तक ने सीरियल को बड़े मन से देखा। छोटे पर्दे पर रावण का रोल निभा रहे अरविंद त्रिवेदी ने हर किसी के जेहन में अपनी प्रतिभा के बल पर एक अलग छाप छोड़ी थी।

रावण को याद करने पर आंखें खुद ब खुद अरविंद त्रिवेदी का चेहरा गढ़ने लग जाती हैं। ये अरविंद त्रिवेदी की एक्टिंग के जौहर के बल पर ही संभव हो पाया है। मगर अब ये महान शख्सियत दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी है।

कौस्तुभ के मुताबिक अरविंद त्रिवेदी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, ऐसे में आज उन्हें हार्ट अटैक आया। अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया ।

मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी अरविंद त्रिवेदी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘पराया धन’ से की थी। इसके बाद कुछ हिंदी फिल्मों में काम करने के अलावा उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में काम किया। करीब 300 फिल्मों में काम कर चुके अरविंद त्रिवेदी को एक अलग पहचान ‘रामायण’ के रावण किरदार निभाने के बाद मिली।

हालांकि उन्होंने रामायण के अलावा टीवी शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी अहम रोल प्ले किया था। गुजराती सिनेमा में अहम योगदान के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले और गुजरात सरकार ने भी सम्मानित किया। एक्टिंग में सभी का दिल जीतने वाले अरविंद त्रिवेदी ने साल 1991 में गुजरात के साबरकांठा लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें जीत मिली और वह संसद पहुंचे। सफर बहुत अच्छा रहा मगर अब इस सफर पर विराम लग गया है। अरविंद त्रिवेदी हमारे बीच नहीं रहे। पूरा देश आपको नमन करता है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *